संभल, जून 8 -- वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, युद्ध के असर, अमेरिकी टैरिफ नीतियों और स्थानीय स्तर पर उत्पादन में आई गिरावट के बावजूद संभल ने निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मांस, हड्डी-सींग उत्पाद और मैंथा आधारित उद्योगों के लिए पहचान रखने वाले जनपद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्यात के आंकड़ों में बड़ी छलांग लगाते हुए उत्तर प्रदेश के शीर्ष 10 निर्यातक जिलों में अपनी जगह बना ली है। संभल को प्रदेश में निर्यात के मामले में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है, जब जिले की पारंपरिक ताकत मानी जाने वाली मैंथा की खेती लगातार सिमट रही है। पांच वर्ष पहले जहां जनपद में लगभग 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मैंथा की खेती होती थी, वहीं उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब यह क्षेत्र घटकर मात्...