रामपुर, नवम्बर 18 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां पांच साल में तीसरी बार जेल भेजे गए। इससे पहले वह पत्नी-बेटे संग 18 अक्तूबर 2023 को जेल गए थे और उससे पहले 2020 में। आजम खां की राजनीति ही छात्र जीवन में सत्ता के विरोध से हुई थी। तब वह इमरजेंसी में जेल गए थे। लेकिन, बीते पांच सालों में योगी सरकार के शिकंजा कसे जाने के चलते जेल गए हैं। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो आजम खां पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ पहली बार 26 फरवरी 2019 को जेल गए थे। उस वक्त आजम खां, तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जिस पर न्यायिक अभिरक्षा में तीनों को जेल भेज दिया गया था। लेकिन, 18 अक्तूबर 2023 में अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र प्रकरण में कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद आजम को परिवार के साथ जेल भेजा गया था और अ...