मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता पांच साल बाद हाईस्कूल और प्लस-2 में बेटों की संख्या बेटियों से अधिक हुई है। जिले में इस साल 9वीं से 12वीं कक्षा में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की संख्या करीब 40 हजार अधिक है। इस बार लड़कों की केवल संख्या ही लड़कियों से अधिक नहीं है, बल्कि पिछले साल की अपेक्षा उनकी संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि भी हुई है。

पिछले साल की तुलना जिले में साल 2026 में 9वीं-12वीं कक्षा में लड़कियों की संख्या 132542 है। वहीं, इन चार कक्षाओं में लड़कोंण् की संख्या 173237 है। वहीं, साल 2025 में लड़कियों की संख्या 120538 थी, जबकि लड़कों की संख्या 108042 थी। यानि लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की संख्या 12 हजार कम थी। एक साल में केवल बेटियों से इनकी संख्या ही अधिक नहीं हुई बल्कि पिछले साल के अनुपात में 65 हजार लड़के 9वीं स...