संतकबीरनगर, जून 1 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। पुलिस की पकड़ में आया गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला शातिर बदमाश मोहम्मद अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे नशे की लत की वजह से जरायम की दुनिया में कदम रखा। दोस्त की हत्या के मामले में पांच साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूट कर बाहर आया और फिर रिश्ते के भांजे मोहम्मद कामिल उर्फ अली के साथ गैंग खड़ा कर लिया। छह महीने के भीतर गोरखपुर से लेकर मुंबई तक अपराध करके 02 से 03 करोड़ रुपये हासिल करने का लक्ष्य बनाया था। पुलिस की पूछताछ में उसने कई चौकाने वाली जानकारी भी दी है। यह भी पढ़ें- चोरी करने वाले तीन शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाईपुलिस की जांच एसओ राकेश कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के सुन्नीपुर निकट गीता प्रेस का रहने व...