बोकारो, फरवरी 5 -- जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड के कुरपनिया स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में 10 फरवरी से सात दिवसीय श्री श्री अनंत शिव पंचायतन मारुति महायज्ञ शुरू होगा। इसे लेकर मंदिर रंगरोगन व अन्य तैयारी अंतिम चरण में है। 10 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी। 11 से यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू होगी। 12 से 14 फरवरी तक वृंदावन की कथावाचक ऋचा मिश्रा का प्रवचन होगा। 14 फरवरी की रात को धनबाद के सुदेश कुमार की टीम द्वारा जागरण का किया जायेगा। 15 फरवरी को मंदिर परिसर से शिव बारात व झांकी निकाली जायेगी जबकि 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगेगा। मालूम हो कि प्रत्येक पांच साल के बाद मंदिर परिसर में महायज्ञ का आयोजन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.