फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के खोजी का पुरवा मजरे हसनापुर गांव में कुंअे में मिले गोवंशों के अवशेष मामले में पुलिस ने हसवा चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं अवशेष की जांच को पहुंची डाक्टरों ने टीम ने अवशेष पांच साल पुराने बताए हैं। विस्तृत जांच रिपोर्ट बाद में आने की बात कही है। बता दें कि रविवार शाम बजरंग दल जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं संग खोजी का पुरवा गांव के जंगल में पहुंच हंगामा कर दिया था। सड़क से दूर जंगल में खेतों के बीच एक कुंअे में गोवंशों के अवशेष पड़े होने की बात कही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने अवशेषों को बाहर निकलवाया था। छह पशुओं के अवशेष मिले थे। डाक्टरों की टीम रात को ही पहुंची थी। सोमवार को डाक्टरों की टीम ने अवशेषों की जांच ...