हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अविवादित वरासत के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि चकबंदी की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए। अविवादित वरासत से संबंधित आंकड़ों का स्पष्ट एवं व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है। अगली बैठक मे पुन: तैयारी के साथ सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्यों में शिथिलता और लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने पांच साल से पुराने वादों के निस्तारण न होने पर जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, एसओसी चकबंदी सहित अन्य स...