कन्नौज, मई 7 -- जिले में लंबित गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित अभियोजन एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में उन्होंने पांच वर्ष से अधिक पुराने गंभीर अपराधों के मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अभियोजन पक्ष को विशेष और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि दोषियों को समयबद्ध सजा मिल सके। बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस माह कुल 15 मुकदमों की सुनवाई हुई, जिनमें तीन मामलों में दोषियों को सजा सुनाई गई, जबकि 12 मामलों में पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण आरोपितों को रिहा कर दिया गया। यह भी पढ़ें- न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन में ...