कोडरमा, जून 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से हुई। 30 जून 2026 तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सदर अस्पताल, कोडरमा में नवजात को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उपायुक्त ने बताया कि जिले में पांच वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,56,732 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- जिले में शत् प्रतिशत बच्चों को पिलायी जाए पोलियो की खुराक कहा कि 28 जून को जिले के 908 पोलियो बूथों पर अधिकतम बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि 29 और 30...