उरई, फरवरी 12 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पांच वर्षीय बालक को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछतांछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा गुरूवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही लगभग 25 वर्षीय युवक वहां आया और बेटे को टॉफी का लालच देकर अपने सूने घर में ले गया। सूने घर में ले जाकर युवक ने बेटे के कपड़े उतार दिए और उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान बेटा दर्द से चिल्लाता रहा। इसके बाद वह बेटे को छोड़कर वहां से भाग गया। रोता चिल्लाता हुआ बेटा घर पहुंचा तो उसकी हालत ,खराब थी। बेटे ने रो र...