पाकुड़, अगस्त 27 -- मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। दोनों की उम्र करीब 8 और 11 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें दुमका स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना 25 अगस्त की है। पीड़िता अपने पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दोनों नाबालिगों पर इसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची रोने लगी। मां ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस.. परिजनों की सूचना पर म...