समस्तीपुर, मार्च 7 -- उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर लहूलुहान कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को गंभीर स्थिति में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना पर दलसिंहसराय एसडीपीओ के नेतृत्व में उजियारपुर एसएचओ दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए। वहीं, मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची की मां घर में खाना पका रही थी। वहीं, बच्ची घर के समीप ही सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान एक 15 वर्षीय किशोर बच्ची को बहला फुसलाकर सड़क के किनारे एक झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर लोगों को जुटते देख आरोपी किश...