फतेहपुर, अगस्त 19 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे में एक साधारण परिवार में जन्मीं पांच साल की आर्या अग्रवाल को अब डा. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में यह सम्मान आर्या को दिया जाएगा। पुरुस्कार के लिये नाम चयनित होने की सूचना जैसे ही परिवार वालों तक पहुंची घर में हर्षोउल्लास का माहौल हो गया है। घर पहुंच कस्बे के लोग बधाई दे रहे हैं। कस्बे के व्यवसाई मयंक अग्रवाल की पांच वर्षीय बेटी आर्या अग्रवाल उल्लेखनीय कार्य, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 20 सितंबर को नई दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडी हाउस) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। ...