लखनऊ, सितम्बर 30 -- इटावा में एनसीसी की नई इकाई, 80 विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर लखनऊ। विशेष संवाददाता प्रदेश के सर्वोदय विद्यालयों पांच सर्वोदय विद्यालयों में एनसीसी यूनिट शुरू की गई है। इसमें 344 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया है। इटावा में एनसीसी की नई यूनिट आवंटित की गई है। यहां 80 कैडेटों को ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।

इटावा में एनसीसी की नई इकाई विद्यार्थियों को एनसीसी से जोड़ने की दिशा में इटावा के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कंधनी को 80 सीट की नई एनसीसी जूनियर डिवीजन इकाई आवंटित की गई है। विद्यालय में एनसीसी के निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अनुशासन और नेतृत्व विकास का नया मंच मिलेगा। वहीं इटावा के नगला हीरालाल विद्यालय में पहले से 50 कै...