नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने सीएसआर कार्यक्रम समर्थ के तहत ग्रेटर नोएडा के पांच सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम की सुविधा मिलेगी। सरकारी स्कूलों में डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर गुर्जर से की गई है। अधिकारी के मुताबिक अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जिन 5 सरकारी विद्यालयों का चयन किया है, उनमें कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा, घरबरा, सलेमपुर गुर्जर, चौधरी केशराम इंटर कॉलेज हबीबपुर और सीजीवी हायर सेकेंडरी स्कूल हतेवा शामिल हैं। इन विद्यालयों में कंप्यूटर, फर्नीचर, शिक्षण सामग्री और प्रशिक्षित कम्प्यूटर शिक्षक की व्यवस्था की गई है।इस पहल के जरिए छात्रों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, डिजिटल सुरक्षा और वि...