नोएडा, मार्च 26 -- दादरी। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संगीता, केशव, हरीश, ईश्वर और राजबाला ने पद की शपथ ली। समारोह में विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि पालिका का परिवार बढ़ाने से विकास की गति बढ़ेगी। समारोह में एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पालिका अध्यक्ष गीता पंडित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...