पांच शिक्षिकाएं सस्पेंड, 41 प्रगणकों का रोका गया वेतन
मैनपुरी, मई 26 -- जनगणना जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी न लेने वाली पांच शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही 41 शिक्षिकों/शिक्षामित्रों का वेतन रोका गया है। बीते दिवस डीएम ने जनगणना कार्य की समीक्षा की थी। जिसमें पांच शिक्षिकाओं द्वारा ड्यूटी ही न लिए जाने और कई शिक्षकों द्वारा कार्य न किए जाने की जानकारी सामने आयी तो डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्रवाई करा दी। कार्रवाई हुई तो महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर बीएसए दीपिका गुप्ता ने ड्यूटी न लेने वाली प्राथमिक पाठशाला रूपपुर भरतपुर की सहायक अध्यापिका प्रतिभा मिश्रा, प्राथमिक पाठशाला रूपपुर बांक की प्रधानाध्यापक स्नेहलता यादव, प्राथमिक पाठशाला नगला सराय की प्रधानाध्यापक अनुराधा दुबे, प्राथमिक पाठशाला नगला शिवलाल की सहायक अध्यापक सुनीता रानी, प्राथमिक पाठशाला झिंझाई की सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.