कटिहार, अप्रैल 20 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी पुलिस द्वारा विशेष समकालीन अभियान के तहत रविवार के रात में पांच शराब पियक्कड़ सहित तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है। थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी की गिरफ्तार नशेड़ी में बनवारी मंडल, तुलसी यादव, मंगल यादव, मंटू चौधरी, भोला मंडल को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार चल रहे वारंटी धनश्याम केवट, प्रसादी केवट, मदन रजक को गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताते चलें कि सालमारी पुलिस द्वारा लगातार वारंटी के खिलाफ एवं शराब तस्करों, पियक्कड़ों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने से थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.