मोतिहारी, अप्रैल 2 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक़ मोर्चा पार्टी कार्यालय के जिला कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायती राज मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक ई. रमेश पासवान ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल और युवा प्रदेश अध्यक्ष अलोक कुमार शामिल हुए।इस दौरान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के पांच एवं सात अप्रैल के आगमन को लेकर रूट चार्ट एवं कार्यक्रम के तैयारी की प्लानिंग की गई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल को दिन में दो बजे मंत्री जिला में प्रवेश करेंगे, तीन बजे मधुबन में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। चार बजे बतरौलिया चौक पर स्वागत सम...