पांच विशेष शिक्षकों को मिला स्थायी नियुक्ति पत्र
बस्ती, मई 11 -- बस्ती। जिले में कार्यरत पांच विशेष शिक्षकों को शिक्षक के तौर पर स्थाई तैनाती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और शासनादेश के अनुपालन में पांच विशेष शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति पत्र मिला है। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय (बेसिक) के निर्देश पर विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) पद के लिए इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। ये नियुक्तियां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर की गई हैं। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में अजय कुमार वर्मा, अरुण कुमार चौधरी, पंकज मिश्रा, सुनील कुमार गुप्ता और वर्षा गर्ग शामिल हैं। इनमें से तीन शिक्षकों को प्राथमिक स्तर पर और दो शिक्षकों को उच्च प्राथमिक स्तर पर तैनात किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालयों के 65 प्रधान शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.