पांच विशिष्ट योग बना रहे गंगा दशहरा को विशेष
वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि धराधाम पर गंगा के अवतरण की तिथि है। इस तिथि पर गंगा स्नान से सभी दस प्रकार के पापों का शमन होता है। इस वर्ष 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पांच विशेष योग भी बनेंगे। इन पांच योगों के कारण गंगा दशहरा का महात्म्य अधिक हो जाएगा। गंगा दशहरा के दिन सर्वार्थसिद्धि, आयुष्मान, शोभन, सौभाग्य और अमृत योग का निर्माण होगा। इनमें से तीन योग सर्वार्थसिद्धि, आयुष्मान और शोभन की शुरुआत सुबह के पांच बजकर 23 मिनट से होगी। तीनों योग पूर्वाह्न 11 बजकर 32 मिनट तक रहेंगे। सौभाग्य और अमृत योग क्रमश: मध्याह्न 12 बजकर 43 मिनट और 12: 51 मिनट से आरंभ होंगे। इनका समापन क्रमश: सायं 05 बजकर 22 मिनट एवं 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। इन शुभ योगों में मां गंगा की पूजा-पाठ करना शुभ फलदायी होता है। पं. व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.