पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में पांच विभागों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। कॉलेज प्रबंधन ने एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, मेडिसिन और नेत्र विभाग में पीजी नामांकन की अनुमति के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा है। पूर्व की लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अब एनएमसी के ऑनलाइन या ऑफलाइन सत्यापन के बाद अनुमति मिलने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. जेएस राव ने बताया कि एनएमसी के संभावित निरीक्षण को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पांचों विभागों को निरीक्षण के मानकों के अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कॉल...