पांच विद्वान साहित्यमहोपाध्याय से हुए सम्मानित
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज। हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिंदी दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विवि, चित्रकूट के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार व विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति व पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र थे। सम्मेलन के प्रधानमंत्री कुंतक मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने पांच विद्वानों आद्या प्रसाद मिश्र, राज्यसभा सांसद बृजलाल, डॉ. कृपाशंकर सिंह, डॉ. ओमप्रकाश मिश्र व प्रताप नारायण मिश्र को साहित्यमहोपाध्याय सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. रामकिशोर शर्मा की पुस्तक 'चले विदेश हिंदी की अलख जगाने' व अभिमन्यु पांडे की पुस्तक 'अमृत जीवन' का लोकार्पण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.