बागपत, मई 7 -- बागपत। डीएम के आदेश के बाद जिले के पांच अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में डायट प्रवक्ता को प्रबंध नियुक्त कर दिया गया है। निर्देशित किया है कि नियमानुसार बैठक कर विद्यालय का विकास कराएंगे। साथ ही विद्यालय की हर जरूरतों को पूरा कराने में हर संभव प्रयास करेंगे। डीएम ने तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रबंध समिति, साधारण सभा, ट्रस्ट का कोई भी सदस्य, पदाधिकारी जीवित नहीं है और पांच वर्ष से प्रबंध समिति कालातीत है। ऐसे विद्यालयों में प्रशासन के निर्देश प्रबंध शिक्षा विभाग के क्लास-2 अधिकारियों को प्रबंधक नियुक्त करने के निर्देशित किया गया है। डीएम अस्मिता लाल के के आदेश पर डायट से प्रवक्ता हरिओम सिंह को इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, देव इंटर कॉलेज डौलचा, आद...