चम्पावत, सितम्बर 3 -- जगदीश राय, लोहाघाट। जीआईसी जानकीधार के पांच विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य हरीश कलौनी ने बताया कि कक्षा छह की दिव्यांशी पांडेय व दिव्या पांडेय, कक्षा नौ की अरनव सिंह, राज मंगोला और प्रशांत पुनेठा का चयन हुआ है। छात्र छात्राओं के चयन पर गिरीश चंद्र जोशी, दीपक अधिकारी, मोहन गहतोड़ी, नरेश राय आदि ने खुशी जताई है। इधर जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि विद्यालय की अस्मिता और आयुष जुकरिया का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...