कौशाम्बी, जुलाई 10 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छह जुलाई को महिला अधिकारियों की ड्युटी लगाकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जांच कराई थी। इस दौरान पाई गई खामियों को लेकर बीएसए ने पांच वार्डेन व लेखाकार की संविदा समाप्त करने का अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भरा निर्देश दिए हैं। बीएसए ने महिला अधिकारियों से छह जुलाई को जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद पाई खामियों को लेकर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए चायल, नेवादा, मूरतगंज, सिराथू एवं सरसवां की वार्डेन व लेखाकार की सेवा समाप्ति के लिए अंतिम नोटिस जारी करते हुए निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष पात्र छात्राओं का शतप्रतिशत नामांकन व उनकी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर सुबह व रात को फीड की जाए। स्...