पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच वारंटी समेत छह को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वारंटी मेदनीया रहिका निवासी रीकेश महतो,मखनाहा निवासी सोनेलाल मरांडी, कैलाश बासकी, सुरेन्द्र दास, शत्रुघ्न महंतों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कुर्की वारंटी बद्री हेंब्रम को हसैली से गिरफ्तार किया गया। वहीं झगड़वा गांव में एक युवक पर ग्रामीणों को चोरी करने का प्रयास करने का शक होने पर पकड़ कर श्रीनगर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस ने चोरी के आरोपी हसैली निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...