सीतापुर, मार्च 29 -- सीतापुर। थाना मछरेहटा, रामकोट, इमलिया सुल्तानपुर व मानपुर की पुलिस टीमों ने गंभीर अपराधों में लिप्त पांच शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के क्रम में मछरेहटा पुलिस ने मानपुर के अभियुक्त राम शंकर, रामकोट पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित कुशीनगर निवासी करन राय, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने शेखपुर निवासी जयपाल, मानपुर पुलिस ने महेशपुर निवासी सानू सिंह और खंजहापुर निवासी तनुज को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...