बांका, फरवरी 16 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। समकालीन अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फरारी व वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें पांच गांवों से छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एनबी डब्ल्यू के पांच वारंटी एवं एक शराबी को पुलिस बलों ने दबोच लिया। वारंटी में भट्टाचक गांव के श्याम तांती, झालूचक गांव के अवधेश कुमार सिंह, छत्रहार मिर्जापुर गांव के पवन मिश्रा, भट्टाचक गांव के प्रभात तांती, केलनी गांव के श्रीनिवास सिंह एवं करसोप गांव के शराबी विनय कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया‌। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में रविवार को बांका भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस तरह चलाए गए ऑपरेशन से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन...