बस्ती, जून 3 -- बस्ती। न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे पांच वांछित वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ हर्रैया पुलिस ने मंगलवार तड़के कुर्की की कार्रवाई की। यह सीओ हर्रैया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में अभियुक्त डॉक्टर सिंह निवासी महुआपार, विक्रम सिंह निवासी महेवा कुंवर, विपिन सिंह निवासी बरहमपुर और रामआशीष सिंह निवासी एकडंगी की चल संपत्तियों की नियमानुसार कुर्की की गई। बताया गया कि सभी अभियुक्त मुकदमे में वांछित हैं। न्यायालय से जारी आदेशों के बावजूद सभी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। यह भी पढ़ें- मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी के घर नोटिस चस्पा, करवाई मुनादी इसके चलते न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उनके विरुद्ध कुर्की ...