बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित चकबंदी कार्यों एवं चकबंदी से संबंधित लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक पीठासीन अधिकारीवार लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी 3 से 5 वर्ष तथा 1 से 3 वर्ष से लंबित मुकदमों पर विशेष फोकस करते हुए उनका गुण-दोष के आधार पर शीघ्र एवं प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से अधिक समय तक कोई भी वाद लंबित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण से कास्तकारों को शीघ्र न्याय मिलेगा तथा प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने...