बांदा, जून 17 -- पैलानी। तहसील क्षेत्र में कालेश्वर से साड़ी तक मार्ग ध्वस्त हो चुका है। यह पांच वर्ष पूर्व बना था। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के गुजरने से लाखों की लागत से बनी सड़क चलने योग्य नहीं बची है। ग्रामीण सोनू ,अंकित ,भोले शिव नरेश,पप्पू आदि लोगों ने कहा कि इस रोड पर कालेश्वर से लेकर साड़ी तक की दूरी 9 किलोमीटर है। यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। बरसात के दिनों में लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाएगा। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें मिट्टी डाल दी जाती है। बारिश में मोटरसाइकिल फिसलने से लोग गिरकर घायल होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है इस रोड को जल्द दोबारा बनाया जाए। रास्ते पर खप्टिहा का इंटर कॉलेज भी है, जहां साड़ी, अलोना, खरेई, पिपरहरी, निवाइच, पपरेंदा आदि गांवों से छात्र-छात्राएं साइकिल से पढ़ने...