हमीरपुर, जून 19 -- फोटो 05- सिमनौड़ी की जगह लकड़ी में बंधी केबल। भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत सिमनौड़ी में पांच वर्ष पूर्व टूटे विद्युत पोल को विद्युत विभाग तमाम शिकायतों के बाद नहीं बदल सका है। आर्म्ड केबल को लकड़ी के सहारे टांगकर कुछ दूर तक आपूर्ति दी जा रही है। शेष लोग आपूर्ति से वंचित है। इनमें एक लकवाग्रसित वृद्ध भी है जो गर्मी में जीवन और मौत के मध्य संघर्ष कर रहा है। सिमनौड़ी निवासी सहदेव ने बताया कि वह लकवाग्रसित है। पांच वर्ष पूर्व उनकी बस्ती में लगा विद्युत पोल टूट गया था। लाइनमैंन ने टूटे पोल की जगह लकड़ी लगाकर कुछ दूर की आपूर्ति बहाल कर दी बाकी आर्म्ड केबल को हटा दिया। इससे उसके वापस की आपूर्ति ठप है और वह चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण रात दिन भीषण गर्मी में घर के अंदर जीवन मौत के मध्य संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि तमाम ...