पलामू, जून 3 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। मनातू थाना की पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी मंगर परहिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। मंगर परहिया पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी सिलदिलया का रहनेवाला है। उसके खिलाफ 2020 में एक मामला मनातू थाना में दर्ज कराया गया था। मंगर परहिया जेल जाने के भय से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट निर्गत हुआ था। इसके बावजूद वह 0कोर्ट में हाज़िर नही हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...