मधेपुरा, अप्रैल 14 -- मधेपुरा/ ग्वालपाड़ा, हिटी। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत कॉलेज चौक स्थित विवाह भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। इस अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं।नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने चुनाव से पहले ही यह कहा था कि चुनाव का परिणाम कुछ भी हो लेकिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। यह भी पढ़ें- सुपौल : नया सीएम बिहार नहीं, गुजरात के विकास के लिए करेगा काम : प्रशांत किशोर उनकी मानसिक और शारिरीक हालत ऐसी नहीं है कि वे सीएम पद पर बने र...