प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज। पांच वर्षों के बाद मुख्य से लेकर गांवों के जर्जर हो चुके संपर्क मार्गों की दशा बदलने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चार महीने पहले भेजे गए 387 सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। 56.86 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। मुख्यालय को सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों का बजट मिलते ही निर्माण खंड चार कुम्भ मेला को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। खंड की ओर से बीस फरवरी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एजेंसियों का चयन होने के चार महीने के भीतर नवीनीकरण के कार्यों को करा लिया जाएगा। फाफामऊ, फूलपुर, हंडिया व सोरांव विधानसभा की 494.55 किलोमीटर बड़ी व छोटी 387 सड़कों का कार्य कराया जाएगा। इन मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.