कौशाम्बी, मई 27 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी को गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित भव्य समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि डॉ. भूपेंद्र मणि त्रिपाठी पिछले पांच वर्षों से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पश्चिमशरीरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उनका चयन एसोसिएट प्रोफेसर पद पर हुआ है। वर्तमान में उन्हें बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय झांसी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई ह...