भागलपुर, जुलाई 28 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट करीब पांच वर्ष से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। बथनाहा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित लूट एवं हत्या कांड के आरोपित मनीष कुमार शर्मा को अररिया पुलिस ने बेगूसराय जिले से दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वर्ष 2021 के चर्चित मामले में फरार चल रहे प्रमुख आरोपितों की तलाश लगभग पूरी हो गई है। रविवार को फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार एवं बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार शर्मा, पिता मोहन शर्मा, डीडी रोड, फारबिसगंज का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसडीपीओ ने बताया कि 31 जनवरी 2021 की शाम बथनाहा थाना क्षेत्र के फुलकाह...