बलरामपुर, मार्च 16 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गोदहना त्रिलोकपुर निवासी पुष्पा देवी ने 15 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 14 मार्च को शाम करीब छह बजे पांच वर्षीय बेटी सुनीता को गांव के मलारे ने छत पर लेकर ईंट-पत्थर से सिर फोड़ दिया। बचाने गई तो जान से मारने की धमकी दी। बेटी का अस्पताल में इलाज करा रही हूं। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि मलारे पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...