समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- वारिसनगर।मथुरापुर थाना क्षेत्र स्थित समस्तीपुर कृषि बाजार समिति परिसर में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान एक पांच वर्षीय बालक अपनी मां से बिछुड़ गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,अत्यधिक भीड़ के कारण बालक का हाथ उसकी मां से छूट गया और वह इधर-उधर भटकने लगा। रोते-बिलखते वह किसी तरह थाना के समीप पहुंच गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर थाना परिसर पहुंचा। थाना में बच्चे को पहले पानी पिलाया गया तथा बिस्किट और चॉकलेट देकर शांत कराया गया। इसके बाद उससे उसके माता-पिता, गांव और आसपास की पहचान से जुड़ी जानकारी ली गई। बच्चे द्वारा दी गई जानकारी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.