पूर्णिया, मई 13 -- बायसी, एक संवाददाता।डगरूआ थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित चतरा गांव में पांच वर्षीय बालक का शव मिलने के मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है जो हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। इधर मामले की जांच में जुटीं प्रशिक्षु डीएसपी दिव्या कुमारी घटना से जुड़े हर पहलू को जोड़कर जांच कर रही हैं। ज्ञात हो कि मंगलवार को चतरा गांव निवासी पांच वर्षीय मो. साकिब उर्फ आहिल का शव नहर के समीप बरामद किया गया था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। यह भी पढ़ें- दो प्रेमियों संग मिल पति का कत्ल, बिहार में पत्नी की खौफनाक साजिश यूं हुई बेपर्दा मृतक के पिता ने बताया कि वह पूर्णिया में एक होटल में कारीगर का काम करते हैं और गांव में...