गढ़वा, मार्च 14 -- मेराल। गोंदा पंचायत के बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति के 5 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत शुक्रवार को घर के पास ही बने सोख्ता में गिर जाने से हो गई। जानकारी के अनुसार कृष्ण देव के घर में शादी का बारात आने वाली थी। शादी ब्याह के माहौल में सभी लोग व्यस्त थे। उसी दौरान वह बच्चा खेलने के क्रम में सोख्ता में जा गिरा। जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में बच्चा को मेराल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.