गया, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करनेवाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। उक्त संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बतया कि 20 वर्षीय युवक कुंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताते चले कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर गिरफ्तार युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...