फतेहपुर, अगस्त 23 -- विजयीपुर। यमुनाकटरी क्षेत्र के किशनपुर कस्बे की पांच वर्षीय आर्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में एक ट्रस्ट की ओर से 'पद्म श्री गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। आर्या को 'द जेनिथ इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड काउंसिल' की ओर से 'चाइल्ड प्रॉडिजी' श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया। परिषद ने आर्या की कम उम्र में नेतृत्व क्षमता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना की सराहना की। संस्था की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...