गाजीपुर, अप्रैल 2 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिउरा गांव निवासी बृजेश राम की 16 मार्च की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतक की मां रीना देवी की तहरीर पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के सिउरा गांव में 16 मार्च की रात में 22 वर्षीय बृजेश राम की फंदे पर लटकने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत का बाद मां रीना देवी ने बहू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। मां का कहना था कि बृजेश ने प्रेम विवाह किया था और तब से बहू और उसके घर वाले प्रताड़ित कर रहे थे। उन लोगों ने ही बेटे की हत्या की है। इस घटना को छिपाने के लिए फांसी से मौत का दिखावा किया गया। मां की तहरीर पर मृतक ...