सहारनपुर, फरवरी 11 -- गढ़ी ताजपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस के रहने वाले पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। नरेंद्र सैनी ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की शाम उसका लड़का कार्तिक घर के बाहर खड़ा था। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ रंजिशन गाली गलौज करते हुए मारपीट के दौरान जनन अंग पर चोट मार दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब लड़के ने उसे बताया तो उसने अपनी पत्नी अनीता के साथ आरोपियों से बात की तो आरोप है कि पांच लोगों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की तथा बचाव में आए चचेरे भाई ओम कैलाश व उसकी पत्नी सुमित्रा को भी मारा पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...