सराईकेला, मई 26 -- खरसावां। पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। उनके असली मालिकों को फोन वापस सौंप दिया। खरसावां थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने खरसावां के बजारसाई निवासी विजय महतो, पिता-लखीकांत महतो, खरसावां के बेहरासाई निवासी अभिषेक ज्योतिषी, पिता-हरगोविन्द ज्योतिषी, खरसावां के देहरीडीह निवासी राउतु राम तापे, पिता-मडदा तापे, खरसावां के देहरीडीह निवासी सत्यजीत कुमार नन्दा, पिता-सान्तनु कुमार नंदा, खरसावां के बजारसाई निवासी खुशी कुमार, पिता-अजय कुमार को उनके मोबाइल लौटाए गए।

मोबाइल की बरामदगी लंबे समय बाद खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस की ओर से जारी सीईआईआर पोर्टल रिपोर्ट के अनुसार...