पाकुड़, मई 26 -- महेशपुर। थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव में 21 अप्रैल को पांच लोगों के द्वारा एक महिला के साथ जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने तथा कान की बाली छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला सह वादिनी धनमुनी मुर्मू ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच नामजद आरोपित मार्शील हेम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम, बहाफुल हेम्ब्रम, फुलमुनि टुडू एवं सुजिया देवी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 74, 303(2), 352, 351(3), 3(5) के तहत थाना कांड संख्या 79/2026 दिनांक 25/05/2026 दर्ज करवाई है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...