गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। जालसाजों ने एक महिला समेत पांच लोगों के बैंक खातों से 14 लाख रुपये निकाल लिए। सभी मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मंगलम रेजीडेंसी निवासी हेमेंद्र भारद्वाज का कहना है कि वह हृदय रोग से पीडि़त हैं। उनका कहना है कि 16 फरवरी को वह नियमित चेकअप के लिए अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सऐप पर आईजीएल कंपनी के नाम से एक मैसेज आया और गैस कनेक्शन काटने की बात कही। इसके बाद उनके पास आशुतोष वर्मा नामक युवक का कॉल आया। पीड़ित का कहना है कि युवक से बात करने के बाद उनके खाते से कई बार में 4.95 लाख रुपये निकाल लिए गए। उधर, इंदिरापुरम क्षेत्र के मकनपुर निवासी विरेंद्र कुमार का कहना है कि वैशाली सेक्टर दो स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उनका खाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.