गंगापार, अगस्त 30 -- हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी दारा उर्फ सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू, लोहे का रॉड, कीटनाशक दवा की पुड़िया और जहरीला पाउडर बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को कई ऐसी बातें बताईं, जिससे पूरे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस अब घटना के पीछे की वजह और पूर्व में हुई आत्महत्या की घटना से इसके संबंध की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दारा उर्फ सुनील कुमार ने बताया कि उसकी योजना केवल पांच लोगों की हत्या करने तक सीमित नहीं थी। वह कथित तौर पर पूरे परिवार के करीब दस सदस्यों को जहर देकर मारने और इसके बाद खुद भी जान देने की योजना बना चुका था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी र...